कंगना रनौत पहले ही चुनाव में सुपरहिट

  • Share on :

मंडी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की राजनीति में डेब्यू हिट होगी या फ्लॉप, यह आज तय होने जा रहा है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हम आपको इस सीट पर मतगणना की हर जानकारी सबसे पहले देंगे। देश भर में 'छोटी काशी' के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के ‘मंडी’ सीट पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। कंगना का मुकाबला कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह से हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। पहले कंगना रनौत की उम्मीदवारी और फिर उनको लेकर 'मंडी' पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। 
कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच खूब टीका-टिप्पणी हुई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। कंगना रनौत ने कांग्रेस उम्मीदवार और सुक्खू सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को 'शहजादा' कहकर हमले किए तो जवाब में उन्हें 'मोहतरमा' कहकर जवाब दिया गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper