10वी'12वी के परीक्षा परिणाम में'कटनी जिले को मिली बड़ी कामयाबी

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी ।पिछले साल का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जहां 81.13 फीसदी रहा था, वहीं इस वर्ष यह परिणाम बढ़ कर अब 84.42 प्रतिशत हो गया है। इस प्रकार 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 3.29 फीसदी की वृद्धि हुई है।

जबकि कटनी जिले के बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बीते साल की तुलना में 2.81 फीसदी की कमी हुई है। इस साल 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के परीक्षा परिणाम 82.39 प्रतिशत से कम है।

राज्य के परीक्षा परिणाम से बेहतर है कटनी का रिजल्‍ट

बोर्ड परीक्षाओं के राज्य के औसत परीक्षा परिणामों की तुलना में कटनी जिले का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कहीं बेहतर है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में राज्‍य का औसत परीक्षा परीणाम 73.42 प्रतिशत रहा। जबकि कटनी जिले का 10वीं कक्षा का परिणाम 84.42 फीसदी है। इस प्रकार राज्‍य की तुलना में जिले के परीक्षा परिणाम से 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में राज्‍य का औसत परीक्षा परिणाम 76.01 फीसदी है। जबकि कटनी जिले का परीक्षा परिणाम 79.58 फीसदी है, जो राज्‍य के कक्षा 12 वीं के औसत परीक्षा परिणाम से 3.57 फीसदी अधिक है।

प्रदेश की रैंकिंग में इन छात्रों ने अर्जित किया स्‍थान

कक्षा 12वीं में पुष्कर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झण्डा चौक उमरियापान स्कूल के शिवम लोधी ने गणित संकाय से प्रदेश में पांचवा स्थान अर्जित किया है। जबकि ग्रेश मिशन इंगलिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद की सब्यसांची पाण्डे को गणित संकाय से प्रदेश में आंठवा स्थान मिला है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper