सरकारी दफ्तर की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद

  • Share on :

कांगड़ा। देश की सुरक्षा एजेंसियां पिछले कुछ दिनों से खालिस्तान और गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी समर्थकों ने बड़ी दुस्साहस को अंजाम दिया है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सरकारी कार्यालय की दीवार पर खालिस्तानियों के समर्थन में बातें लिखी गई थीं। सरकारी कार्यालय की दीवार पर खालिस्तानी भित्ति चित्र देखे जाने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। धर्मशाला पुलिस ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत ऐक्शन लिया है। पुलिस ने दीवारों को पेंट करा कर स्लोगन मिटा दिये हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दीवार पर खालिस्तानी जिंदाबाद और खालिस्तान के समर्थन में कई अन्य बातें लिखी गई थीं। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि प्रशासन ने इस दीवार को पेंट कराया है और इसे मिटाया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मशाला जल शक्ति विभाग के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में यह नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए थे। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper