खार कलां पंचायत की बड़ी लापरवाही: वार्ड क्रमांक 07 में जर्जर पानी की टंकी बनी मौत का साया, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

  • Share on :

Punit Sen
खंडवा/खालवा/खार कलां। जनपद पंचायत खालवा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खार कलां के वार्ड क्रमांक 07 में स्थानीय प्रशासन और पंचायत की गंभीर उदासीनता के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां मुख्य आम रास्ते से सटी हुई एक जर्जर और खस्ताहाल पानी की टंकी ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। इस जर्जर ढांचे की स्थिति इतनी डरावनी है कि यह कभी भी धराशायी हो सकती है।
पास में ही आंगनबाड़ी केंद्र और खुला कुआं, मासूमों की जान खतरे में
इस जर्जर टंकी के ठीक पास में ही बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है, जहां रोजाना छोटे-छोटे नौनिहालों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही समीप ही एक पानी का पुराना कुआं भी खुला हुआ है और आसपास कई ग्रामीण परिवार भी निवास करते हैं। खस्ताहाल टंकी, खुला कुआं और बच्चों की आवाजाही—यह तीनों स्थितियां मिलकर किसी बड़े खतरे को खुला आमंत्रण दे रही हैं।

  ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंडवा के संबंधित अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि किसी अनहोनी के होने से पहले इस खतरनाक और जर्जर पानी की टंकी को तत्काल प्रभाव से गिराया जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper