तरुण खटीक की स्मृति में खटीक समाज ने निकाला कैंडल मार्च

  • Share on :

इंदौर। रेणु कैथवास  खटीक समाज के युवक तरुण खटीक के निधन पर खटीक समाज में शोक की लहर है। इसी क्रम में खटीक समाज के लोगों द्वारा तरुण खटीक को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया, जिसमें खटीक समाज कार्यकारिणी के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर खटीक समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज हमेशा एकजुट होकर अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  खटीक समाज संघ से श्याम सिलावट- आनंद सिलावट, योगेश सिलावट, मम्मू सिलावट,राकेश सिलावट, अजय सिलावट, रंजीत सिलावट, हंसु सिलावट, अमन सिलावट, दीपक सिलावट,पप्पू सिलावट आदि।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper