खुशी कपूर ने बिना हिचके किया सर्जरी का खुलासा!

  • Share on :

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की दोनों बेटियां इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। जान्हवी कपूर तो पहले से ही अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं, अब खुशी कपूर भी 'द आर्चीज' से डेब्यू करने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच खुशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात खुले तौर पर स्वीकार कर रही हैं।
एक पुराने वीडियो में कॉमेंट करने वाले एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब देते हुए Khushi Kapoor ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नाक की सर्जरी और होंठों में फिलर करवाया था। इस वीडियो में खुशी अपनी मां श्रीदेवी, बहन जान्हवी और पापा बोनी कपूर के साथ हैं। उनसे उनकी मां की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा जाता है तो वो कहती हैं कि वो मां को स्टेज पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उस वक्त उनके दांतों में ब्रेसेस लगे हुए थे। एक यूजर ने उनके लुक को लेकर कॉमेंट किया तो खुशी ने लिखा, 'लिप फिलर और (नाक वाला इमोजी) हाहाहा।'
जिस तरह से खुशी ने खुलेआम अपनी सर्जरी के बारे में खुलासा किया है, वो देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया, 'ये बहुत अच्छा है कि वो इसे स्वीकार कर रही हैं। ये उनकी पसंद है और वो नैचुरल होने का दिखावा नहीं कर रही हैं। उम्मीद है कि इससे प्लास्टिक सर्जरी से नफरत खत्म हो जाएगी।' दूसरे ने लिखा, 'जब ये इतना स्पष्ट है तो इसे नकारने का कोई मतलब नहीं है। कई एक्ट्रेसेस ऐसा करती हैं, लेकिन खुशी खुलकर बोल रही हैं।'
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper