क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव होगा अयोजित, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
महोत्सव 17 फरवरी से,बैठक में लिए कई आवश्यक निर्णय
इंदौर। छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव 17 फरवरी से अयोजित होगा जिसमे स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन,आतिशबाजी, शौर्य यात्रा सहित अन्य आयोजन होंगे। इसको को लेकर समाजजनों की बड़ी बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर व मिलिंद दिघे ने बताया कि क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में 17 फरवरी को सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई करेंगे, जिसके साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। 18 फरवरी को पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा आतिशबाजी होगी। 19 फरवरी को सुबह 8:30 बजे सांई मंदिर लव कुश आवास विहार सुखलिया से शौर्य रैली निकलेगी, जिसमें हजारों समाजजन वाहनों पर सवार होकर प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के स्नेहलतगंज स्थित प्रदेश कार्यालय पर एक बड़ी बैठक का आयोजित की गई, जिसमे तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई, समाज जनों ने अपने सुझाव भी दिए, कई आवश्यक निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रकांत कुंजीर,मिलिंद दिघे,करण कुंजीर, ज्ञानदेव वालूंज, अशोक दरेकर ,सुधीर मावकर,सुनील खण्डागले,विजय डफ़ाल,संदीप खरनाल,रवि खरनाल, स्वाति मोहिते,लवली जाधव ,प्रियंका गाडेकर ,राज जाधव,यशवंत गोरे सहित उपस्थित थे।

