कुमकुम मोहोद का नागोया में धमाल: एशियाई खेलों में जीता दूसरा स्वर्ण, भारत की झोली में आया 17वां गोल्ड
आइची नागोया। कुमकुम मोहोद ने भारत को 17वां स्वर्ण दिला दिया है। उन्होंने महिला रिकर्व व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को 6-5 से हरा दिया। एक वक्त कुमकुम दो सेट के बाद 3-1 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 3-3 किया। फिर येजिन 5-3 से आगे हुईं तो करो या मरो सेट में कुमकुम ने तीन परफेक्ट 10 लगाकर वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया। पांच सेट के बाद मैच शूट ऑफ में पहुंचा। येजिन ने एकमात्र शॉट में आठ स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाकर एक अंक हासिल किया और शूट ऑफ में जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह कुमकुम का इस एशियाड में दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला रिकर्व टीम के साथ स्वर्ण जीता था। वहीं, मिक्स्ड रिकर्व में सिल्वर अपने नाम किया था। तीरंदाजी में इस एशियाड में यह पांचवां स्वर्ण है। तीरंदाजी में इस एशियाड में अब तक आठ पदक आ चुके हैं। पांच स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य है।
साभार अमर उजाला

