सरेंडर की पेशकश ठुकराई, मस्जिद से बाहर निकलते ही मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

  • Share on :

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया है. वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक, उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार मौका दिया गया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. मस्जिद से बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी गई.
कुलगाम के एसएसपी अनायत अली के मुताबिक, उन्होंने खुद लतीफ भट से लंबी वीडियो कॉल पर बात की और उसे हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने के लिए समझाया. उसे भरोसा दिलाया गया कि सरेंडर करने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी. हालांकि, लतीफ ने इस पेशकश को ठुकरा दिया. ऑपरेशन के दौरान उसने कथित तौर पर कहा, “मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है.”
एसएसपी के अनुसार, लतीफ ने रात करीब 2:45 बजे मस्जिद में दाखिल होने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. सुरक्षा एजेंसियां धार्मिक स्थल को नुकसान से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई और मस्जिद के अंदर सुरक्षाबलों ने कोई कार्रवाई नहीं की.
एसएसपी ने बताया कि लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. वह कथित तौर पर खुद कट्टरपंथ की राह पर गया था और सीमा पार से उसे जम्मू-कश्मीर में शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बाधित करने के निर्देश मिल रहे थे.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper