ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था चाक चौबंद

  • Share on :

कलेक्टर एवं एसएसपी ने अलसुबह विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण 
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर :-  जिले में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अलसुबह से ग्वालियर शहर सहित जिले के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी जगह कानून व्यवस्था चाक चौबंद मिली। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिले के सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों आदि का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में भी वस्तार से निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper