झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किसान पर किया हमला, ग्रामीणों ने तेंदुए पर बरसाई लाठियां, जख्मी हालत में रेस्क्यू टीम ने पकड़

  • Share on :

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार सुबह एक किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुआ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह तो गनीमत रही कि आसपास के खेत में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तेज आवाज से उसे डराकर मौके से भगा दिया। घायल विकास यादव को इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने झाड़ियों में छिपे तेंदुए को घेरकर बेदम पिटाई की और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्य किया।
पूरा मामला बड़वारा वन परिक्षेत्र के ग्राम घनगवां का बताया गया है। वहां घायल तेंदुए का रेस्क्यू करने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान वन विभाग और वन विकास निगम की टीम मौके पर रहते हुए भीड़ को दूर रखने के साथ ही लगातार रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे। तेंदुआ मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के कुंडम परियोजना रामपुर मंडल के खमतरा सर्किल अंतर्गत आने वाले आमराडांर बीट में घायल अवस्था पर मिला। बांधवगढ टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू करते हुए उसका विशेषज्ञों को निगरानी में प्राथमिक उपचार किया। फिर तेंदुए को मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया। पूरे मामले में कटनी वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि घनगवां गांव में तेंदुए ने किसी कर हमला किया है। इस पर कुछ लोगो ने तेंदुए पर भी अटैक किया है। इससे तेंदुआ काफी सहमा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ा है। वह तीन साल का वयस्क तेंदुआ है जो काफी जख्मी है। उसका इलाज किया गया है। तेंदुए पर हमले के कुछ वीडियो सामने आए है, जिससे घटना की जांच करने में मदद मिलेगी।  
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper