सीधा प्रसारण एल ई डी स्क्रीन पर दिखाया, अध्यक्ष जनप्रतिनिधि और एन जी ओ हुए शामिल

  • Share on :

दीपक तोमर 
मंडलेश्वर। अमृत हरित महाभियान कार्यशाला का सीधा प्रसारण शुक्रवार 8 :30 बजे से दिखाया गया।भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित इस कार्यशाला में नगर परिषद सी एम ओ संजय रावल शामिल हुए।शासन के निर्देश पर नगर परिषद कार्यालय में बड़ी एल ई डी स्क्रीन पर भोपाल में चल रही कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाया गया।परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे पार्षद कमलेश भार्गव स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर यशवंत सिंह तवर हरित भारत और नारी सशक्तिकरण अभियान की नोडल अधिकारी उप यंत्री आरती मंडलोई नर्मदा सखी सहेली स्व सहायता समूह की मालती बडोले विद्या डोंगरे महालक्ष्मी समूह की जया वर्मा मां नर्मदा समूह की सुधा केवट भावना पाटीदार सहित पार्षदगण कर्मचारी मीडिया कर्मियों ने सीधा प्रसारण देखा। 
हरित भारत अभियान के तहत किया जा रहा वृक्षारोपण
सरकार के अमृत हरित अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किया जा चुका है।नारी सशक्तिकरण और हरित भारत कार्यक्रम के तहत 05 जून से वूमन फॉर ट्री योजना में पौधारोपण शुरू किया गया है।वूमन फॉर ट्री की नोडल अधिकारी सुश्री आरती मंडलोई ने बताया कि पौधारोपण के लिए हमने कुछ स्थान चिन्हित किए है जहां पौधारोपण किया जा रहा है अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने बताया कि सीधा प्रसारण देखकर हरित भारत अभियान को और सफल बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।वृक्षारोपण के साथ साथ साफ सफाई के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper