सरदारपुर में पट्टे का आवेदन जल्द स्वीकृत करने के लिए रिश्वत ले रही महिला पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही।
दिलीप पाटीदार
धार जिले के सरदारपुर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पट्टे के आवेदन को जल्द स्वीकृत करने के नाम परआरोपिया पटवारी भारती राजपूत को आवेदक लक्ष्मण कुमावत पिता स्व श्री गंगाराम कुमावत, उम्र 53 वर्ष का होकर ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत- भानगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार से एक लाख रुपए कि रिश्वत कि मांग कि
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 13.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपिया श्रीमती भारती राजपूत को आवेदक से प्रथम किश्त 5,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार महिला आरक्षक भारती बागोरा

