मध्यप्रदेश - रुझानों में 150 के पार हुई भाजपा,. कांग्रेस पीछड़ी

  • Share on :

भोपाल।  मध्य प्रदेश में विधानसभा का नतीजा घोषित हो रहा है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है और इसके बाद ईवीएम खुलेंगे। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले अच्छी बढ़त बना ली है। मध्य प्रदेश में दो दशक से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज कायम रहेगा या फिर राज्य की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी यह दोपहर तक तय हो जाएगा।
9:50- मध्य प्रदेश में 230 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
9-29: चुनाव आयोग ने 15 सीट के रुझान बताए हैं। भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस महज 2 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है।
9:18- मध्य प्रदेश में 225 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 135 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 89 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।
9:11- चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में अभी तक एक ही सीट का रुझान बताया है। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया।
9:05- मध्य प्रदेश में 210 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस भी शतक की ओर बढ़ी। भाजपा 117 सीटों और कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चल रही है।
8:55- मध्य प्रदेश में 176 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। भाजपा 101 सीटों पर आगे निकल चुकी है और कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
8:50- मध्य प्रदेश में 150 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 83 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। 
8:41- मध्य प्रदेश में 135 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 77 सीटों पर बढ़त बना चुकी है तो कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही है।
8:33- मध्य प्रदेश में 115 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 66 और कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है।
8:27- मध्य प्रदेश में 106 सीटों के रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 63 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, ईवीएम खुलने के बाद आंकड़े पलट भी सकते हैं।
8:23- मध्य प्रदेश में 102 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 65 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है।
8:15- भाजपा 26 और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है।
8:10- पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे चल रही है। 20 सीटों पर भाजपा और 15 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
8:30- मध्य  प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सभी 230 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई।
7:30- मध्य प्रदेश में काउंटिंग शुरू होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नरोत्तम ने कहा कि भाजपा 125-150 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
7:05- भाजपा नेता अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस के दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है
6:50 काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 135 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
6:40- वोटों की गिनती की तैयारी सभी मतगणना केंद्रों पर अंतिम चरण में है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
एग्जिट पोल्स का मिलाजुला अनुमान
30 नवंबर को मध्य प्रदेश को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आए। कुछ में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई तो कुछ में कांग्रेस सरकार बनने की बात कही गई। एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113-137 सीटें और भाजपा को 88-112 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। कुछ सर्वे में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई गई थी।
17 नवंबर को डाले गए थे वोट
मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार राज्य की जनता ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मध्य प्रदेश में 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान कुछ सीटों पर छिटपुट हिंसा भी हुई थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper