राजस्थान के बारां जिले में भीषण सड़क हादसा, मध्यप्रदेश के 4 लोगों की मौत

  • Share on :

जयपुर। राजस्थान के बारां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गाय को बचाने के चक्कर में एसयूवी पलट गई। जिसमे सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए है। मृतकों में शाहबाद इलाके के रामपुर उपरेटी गांव निवासी लाखन सहरिया, फूलचंद सहरिया व हरिचंद मेहता और मध्य प्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राजू सहरिया शामिल हैं। जबकि दुर्घटना में 5 लोग भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जिनमें से तीन का उपचार किशनगंज अस्पताल में करवाया जा रहा है, जबकि दो को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों के शव के पोस्टमार्टम आज यानी शनिवार सुबह करवा परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।
भंवरगढ़ से किशनगंज के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। मृतक और घायल एक एसयूवी बोलेरो में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि इसमें गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नेशनल हाईवे 27 पर भंवरगढ़ से किशनगंज के बीच देर रात को ये भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर रोहिताश कुमार सिंह तोमर और एसपी राजकुमार चौधरी भी जिला अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मृतकों के शव को भी मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। घायलों को त्वरित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। 
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि एसयूवी में सवार होकर भंवरगढ़ से बारां की तरफ ये लोग आ रहे थे। भंवरगढ़ ढाबे के नजदीक हाईवे पर ही करीब 10:30 के आसपास इनकी एसयूवी के सामने अचानक से गोवंश आ गया। इसे बचाने का प्रयास चालक ने किया, लेकिन इसके चलते एसयूवी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पलटते हुए सड़क किनारे चली गई। इसकी सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और इन्हें बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper