मध्यमग्राम हत्याकांड: 10 राउंड फायरिंग और सुपारी किलिंग का शक, शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की मौत

  • Share on :

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मध्यमग्राम का दोहरिया इलाका. देर रात का वक्त था. शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ अपनी कार से गुजर रहे थे. ड्राइवर कार चला था और वो बगल वाली सीट पर बैठे थे. जानकारी के मुताबिक, एक कार काफी देर चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी. इतने में पीछे वाली कार आगे आती है और उसकी गति धीमी हो जाती है. ऐसे में चंद्रनाथ की कार की भी स्पीड स्लो हो जाती है और साइड से बाइक सवार बदमाश आते हैं, चंद्रनाथ के सीने में तड़ातड़ गोलियां उतार दी जाती हैं और माहौल पूरी तरह से हिंसात्मक हो जाता है. कुल दस राउंड गोलियां चलाई जाती हैं. उनके शरीर से दो गोलियां निकाली गई हैं.
मामले में बंगाल पुलिस 3 लोगों (स्थानीय हिस्ट्री-शीटर) से पूछताछ कर रही है. लेकिन मुख्य हमलावर फरार हैं.
चंद्रनाथ हत्याकांड में सुपारी किलर्स के भी शामिल होने का शक जताया गया है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने और बीजेपी की जीत के बाद लगातार हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं. लेकिन बुधवार रात को हिंसा की यह आग तब और ज्यादा धधक उठी, जब उत्तरी 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
चंद्रनाथ कई सालों से शुभेंदु के साथ काम कर रहे थे. उन पर दोहरिया इलाके में एक सड़क पर हमला किया गया. कई गोलियां लगने के बाद तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्या से बंगाल की सियासत में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव बढ़ गया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper