महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट: अकोला में संदिग्ध मौत, राज्य में अब तक हीटस्ट्रोक के 15 मामले दर्ज

  • Share on :

अकोला. विदर्भ में पड़ रही तेज गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. अकोला में मंगलवार को एक ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शुरुआती जांच में अधिक गर्मी और लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना पुराने शहर थाना क्षेत्र की है. जहां ऑटो ड्राइवर अपने वाहन में मृत अवस्था में मिले. थाना प्रभारी नितिन लेवलकर ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चल सकेगी.
अकोला, विदर्भ, रत्नागिरी समेत महाराष्ट्र के तमाम शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अभी हीटवेव के सितम का अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी वर्षा मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में हीटस्ट्रोक से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई.
अभी अकोला समेत पूरे विदर्भ में तापमान 44°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 1 मार्च से 12 अप्रैल तक पूरे महाराष्ट्र में 15 हीटस्ट्रोक के मामले सामने आए हैं. जिसमें रत्नागिरी जिले में सबसे ज्यादा 6 मामले दर्ज किए गए जबकि पालघर में 2 मामले सामने आए हैं. वहीं, पुणे, रायगढ़, नासिक, नंदुरबार, जलगांव, जलना और गढ़चिरोली में भी हीटस्ट्रोक का एक-एक मामला सामने आया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper