महाशिवरात्रि हुई शिवालयों में भीड़ श्रद्धा भक्ति का अद्भुत संगम 225 क्विंटल से अधिक की प्रसादी हुई वितरित
खेतिया। महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में आज सुबह से ही दर्शन हेतु भीड़ लगी। शिवालयों में स्थापित शिवलिंग के दर्शन पूजन और अभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती रही जब आरती हुई तब भीड़ नहीं समा रही थी वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र के अति प्राचीन तीर्थ तोरणमाल की यात्रा भी होती है जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेतिया से होकर गुजरते हैं जिससे वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने खेतिया के शिवालयों में प्रसादी का आनंद लिया है।
खेतिया शहर के मनोकामेश्वर महादेव मंदिर शिव पिपलेश्वर महादेव मंदिर हनुमान चौक स्थित शिव मंदिर,अशोक रॉड स्थिति शिव मंदिर, पंचेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर की विभिन्न कालोनियों में बने शिव मंदिरों में इस अवसर पर विशेष आयोजन किए गए वहीं शहर में शिव मंदिरों के अतिरिक्त अनेक जगहों पर फरीयाल के स्टाल लगाए गए ।
शहर में स्थित शिवालयों में साबूदाने की खिचड़ी, आलू का हलवा, शकरकंद सहित अन्य फरीयली सामग्री लगभग 225 क्विंटल से अधिक वितरित की गई वहीं श्रद्धालुओं हेतु शुद्ध पेयजल व चाय के स्टाल भी लगाए गए। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विशेष श्रृंगार देखने मिले हैं वहीं मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई बम भोले के नारों के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह बहुत अधिक देखा गया,।
खेतिया से जितेन्द्र जोशी की रिपोर्ट

