महावीर चक्र विजेता सुरवीर दिगेंद्र सिंह का 13 अगस्त को इंदौर आगमन
श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया आमंत्रित, पत्रकारों से चर्चा, वकीलों का सम्मान और विद्यासागर स्कूल में होगा ध्वजारोहण
इंदौर। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा देश के महान क्रांतिकारी और महावीर चक्र से सम्मानित सुरवीर दिगेंद्र सिंह जी का इंदौर में 13 अगस्त को भव्य आगमन होने जा रहा है। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट और इसके संयोजक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने उन्हें इंदौर आने के लिए आमंत्रित किया है। इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान श्री दिगेंद्र सिंह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शहरवासियों से मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
-13 अगस्त:
इंदौर पहुंचकर श्री दिगेंद्र सिंह जी पत्रकारों से विशेष चर्चा करेंगे और अपने संस्मरण साझा करेंगे।
-14 अगस्त:
नवनिर्वाचित जिला कोर्ट के वकीलों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहाँ वे वकीलों की हौसला अफजाई करेंगे।
-15 अगस्त:
विद्यासागर स्कूल में ध्वजारोहण किया जाएगा और साथ ही उनका भव्य नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह भी होंगे साथ...
इस विशेष दौरे पर उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह जी भी विशेष रूप से साथ आ रहे हैं। ट्रस्ट और आयोजन समिति द्वारा उनका भी आत्मीय स्वागत व अभिवादन किया जाएगा। इस संपूर्ण आयोजन की जानकारी श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल और प्रवक्ता मदन परमालय द्वारा दी गई है।

