महावीर स्वामी जी जन्म कल्याणक
आज वर्तमान शासन नायक 1008 श्री भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक है...
तो बोलो जय (निम्न कविता की प्रत्येक लाइन के प्रथम अक्षर को जोड़ने से बने नाम) बारम्बार जय
:-
"आज महावीर प्रभूजी जयंती हैं"
भक्ति भाव जागे, महावीरजी जयंती है आज,
गली,चौबरा,बरसा प्यार,वीर जयंती हैं आज,
वास्तव में मन मयूर खूब खूब नाच रहा आज,
नमन करो नर नारी, वर्धमान जयंती है आज,
"श्रीजी रथ"नगर घूमे,अतिवीर जयंती हैं आज,
महल,घर.घर से, प्रभू जी दर्शन कर लो आज,
हार्दिक शुभकामना हो, महावीर जयंती हैं आज,
विपिन विपिन में,पक्षी कर रहे खूब कलरव आज,
रम जाओ भक्ति में, तीर्थंकर की जयंती है आज,
स्वच्छ कर तन मन,करो दर्शन,पूजन,आरती आज,
वाह वाह जैन धर्म की हो, सेवा संकल्प लो आज,
मीठे बोल से जय बोलो, वर्तमान शासक की आज,
कीचड़ मन का धो डालो,महावीर जयंती है आज,
जप लो मन से, सुंदर सुंदर प्रभू का ही नाम,
यहाँ छायी खुशी अपार,महावीर जयंती हैं आज,
विपिन जैन "श्री जैन "
218, श्री मङ्गलनगर इंदौर

