अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस का हल्लाबोल

  • Share on :

​ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
 युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में कचहरी चौक पर प्रदर्शन
जिला ब्यूरो नवल किशोर 
​कटनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटनी में महिला कांग्रेस ने वैश्विक स्तर पर चर्चित 'एपस्टीन फाइल्स' के मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशानुसार, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से विशाल कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
प्रदर्शन के दौरान सौम्या राँधेलिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से पूरी दुनिया में मानवता शर्मसार हुई है। इस अमानवीय कृत्य में निर्दोष बच्चियों की हत्या और शोषण की जो बातें सामने आई हैं, उनमें भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम कई बार आया है। उनकी संलिप्तता के प्रमाण मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से बर्खास्त नहीं कर रहे हैं।" उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री का इस्तीफा नहीं होता, महिला कांग्रेस का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
​श्रद्धांजलि और नारों से गूंजा कचहरी चौक
हाथों में मोमबत्तियां और 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' की तख्तियां लिए कांग्रेस जनों ने मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उन मासूम बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो इस जघन्य अपराध का शिकार हुईं।
​प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
इस विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा, संगठन मंत्री प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, कमल पांडेय, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल होतवानी, श्याम पहुजा, विनीत जायसवाल, मंगल सिंह, मुस्ताक भाई, श्याम यादव, अजय जैसवानी, राहुल पटेरिया, शशांक गुप्ता गोलू, अजय खटिक, सचिन गर्ग, सूर्यकांत कुशवाहा, अजय कोल, लता कनोजिया, मीनाक्षी वल्लवी, नीरा सोनी, मुमताज बानो, हेमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, मनीषा सोलंकी, लता खरे, प्रीति पांडे, तमन्ना पांडे, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक प्यासी, अनुराग दाहिया, हरीश यादव, देवांश बाजपेई, विजय मंगल चौधरी और रमेश अहिरवार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper