धार पुलिस थाना कोतवाली कि बड़ी कार्रवाई अपराध पंजीबद्ध होने पर 2 घंटे मे आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
 श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के निर्देशन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने  के 2 घंटे बाद ही आरोपी महेश प्रजापत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की 
01.मृतिका शारदा की आत्महत्या के संबंध में पुलिस थाना कोतवाली धार द्वारा मात्र पांच दिनो में मर्ग जांच कर किया प्रकरण दर्ज ।
दिनांक 10.03.2026 को थाना कोतवाली पर मृतिका शारदा पिता जोगडिया सेरवाल जाति बलाई उम्र 25 साल निवासी अर्जुन कॉलोनी धार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पर मर्ग क्रमांक 15/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजन व उपलब्ध साक्ष्य अनुसार पाया कि मृतिका शारदा को आरोपी महेश प्रजापत ने प्यार में फसा कर उसे करीब 3 साल तक शादी का झांसा देकर उसे विश्वास में लेकर बात करता रहा व करीब 1 साल पहले से उसने मृतिका शारदा से शादी करने के लिये मना कर उसका विश्वास तोड दिया जिससे वह काफी परेशान रहने लगी व उसे मानसिक तनाव भी हो गया था जिससे वह गुमशुम रहती थी। इन्ही कारणो से तंग आकर मृतिका शारदा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।  मर्ग जांच के दौरान मृतिका शारदा की पीएम रिपोर्ट भोज अस्पताल धार से प्राप्त की गई व गवाहो के कथनानुसार थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 164/2026 धारा 108 Bns एवं 3(1)(V) एससी/एसटी का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हु आरोपी महेश पिता श्रवण प्रजापत जाति कुम्हार निवासी रानीखेडी राजोद को  दिनांक 15-03-2026 को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।                                     सराहनीय कार्य-  थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अनिल डावर, आरक्षक 390 राजकुमार, आरक्षक 137 राममूर्ति, सैनिक 125 रोहित, दुर्गेश पाटीदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper