लापरवाही पर बड़ा एक्शन उप स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर  स्वास्थ्य केन्द्र अधिकारी व कर्मचारियों को हटाने के निर्देश ।

  • Share on :


शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र थदरा, विकास खंड करैरा के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अव्यवस्था सामने आई।
निरीक्षण के समय अधिकारी कक्ष बंद मिला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुपस्थित पाई गईं, तथा परिसर में भारी गंदगी व इलाज ठप पाया गया।

आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्य में इस प्रकार की घोर लापरवाही पर कड़ा
रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने अनुपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही अक्षम्य होगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper