बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 आईएएस के तबादले, डॉ. मोहन सरकार में हटाए गए अफसरों को महीनेभर बाद विभागों की जिम्मेदारी

  • Share on :

भोपाल ।मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार में हटाए गए आईएएस अफसरों को करीब एक महीने के इंतजार के बाद विभाग सौंप दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें पूर्व की शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी, जनसंपर्क आयुक्त रहे मनीष सिंह, मुख्यमंत्री के उप सचिव रहे नीरज वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इस आदेश में गुना कलेक्टर के पद से हटाए गए तरुण राठी, शाजापुर कलेक्टर के पद से हटाए गए किशोर कान्याल को भी मंत्रालय में नए विभाग सौंपे गए हैं। रविवार को १८ सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी सौंपी
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा नवकरणीय ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा अब पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव होंगे। सुखबीर सिंह लोक निर्माण विभाग और उद्यान की विभाग के प्रमुख सचिव थे। सुखबीर सिंह से क्कङ्खष्ठ वापस लेकर आहूजा को दिया गया है। सुखबीर के पास अब सिर्फ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी है।
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा नवकरणीय ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव जेल विभाग बनाया गया है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आयुक्त ई.रमेश कुमार को जनजातीय कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रमेश कुमार के पास धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और आयुक्त आदिवासी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
स्टडी लीव से लौटने के बाद पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत निशांत वरबडे़ को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया है।
महिला बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ रामराव भोंसले को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की आयुक्त सूफिया फारूकी वली को अब महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
मनीष सिंह को मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
तरूण राठी जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के संचालक बनाए गए हैं।
सौरभ कुमार सुमन को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का संचालक सह आयुक्त बनाया गया है।
मोहित बुंदस हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम और मध्य प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं।
निधि निवेदिता को महिला वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
कुमार पुरुषोत्तम पिछड़ा वर्ग एवं अल्प कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप सचिव बनाए गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लंबे समय तक ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।
शाजापुर में ड्राइवर्स की हड़ताल के दौरान बयान देकर विवादों के चलते हटाए गए आईएएस किशोर कन्याल को वन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper