देवघर में ATS की बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

  • Share on :

रांची. एटीएस ने झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक पिस्तौल अमेरिका में निर्मित बताई जा रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ इलाके में मौजूद हैं. जिसके बाद एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया.
देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मिली पिस्तौलों में एक विदेशी निर्मित है, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है.
एटीएस के एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय थे और उनका आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि दो आरोपी देवघर के ही रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिहार के मुंगेर जिले से जुड़ा हुआ है. इन सभी के खिलाफ मुंगेर, जमुई, देवघर और दुमका समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper