जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई। 
 यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी श्री कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
 उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक श्री त्रियांबिका शर्मा, श्री आशीष जैन एवं श्री बी.डी. अहिरवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper