भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई: बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने ड्रोन से भेजी गई हथियारों और हेरोइन की खेप पकड़ी

  • Share on :

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। खालड़ा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले कलसियां गांव में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी हुई। 
सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की आशंका है। तलाशी लेने पर उसमें से चार पिस्तौल, छह मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों और हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper