समुद्र में बड़ा हादसा टला: 21 भारतीय क्रू मेंबर्स वाले कुवैती ऑयल टैंकर पर हमला, सभी नाविक सुरक्षित
नई दिल्ली। कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर 'M/T अल दसमा' (M/T Al Dasma) पर, जिसमें 21 भारतीय नाविक सवार थे, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरते समय किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। यह घटना बुधवार 21 अक्टूबर (स्थानीय समय) को हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
सोनोवाल ने 'X' (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा, '21 अक्टूबर को कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर 'M/T अल दसमा' पर, जिसमें 21 भारतीय नाविक सवार थे, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। हमारे सभी 21 भारतीय क्रू सदस्य और बाकी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं।'
साभार पंजाब केसरी

