IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा टला: गुजरात टाइटन्स की बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला बाहर

  • Share on :

टली बड़ी अनहोनी: गुजरात टाइटन्स की बस में अचानक उठा धुआं, सड़क किनारे सुरक्षित उतारे गए खिलाड़ी
अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 फाइनल में रविवार को मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. टीम को लेकर होटल लौट रही बस में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन बीच रास्ते खराब हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत बस से बाहर निकालना पड़ा.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद अंदर धुआं फैलने लगा. स्थिति को देखते हुए टीम प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ.
घटना के बाद पूरी टीम कुछ समय तक सड़क किनारे इंतजार करती रही. बाद में दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper