आरा में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित

  • Share on :

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484) अचानक डिरेल हो गई। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान ट्रेन में सवार बड़ी संख्या में यात्री नींद में थे। तेज आवाज होने के कारण अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ दूरी आगे पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप पहुंचते ही ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए।
हादसा रविवार सुबह के समय हुआ। उस वक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री नींद में थे। अचानक ट्रेन के डिरेल होने और तेज आवाज आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper