सुनसान इलाके में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार, एक्टिवा वाहन जब्त
इंदौर। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इंदौर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना राऊ पुलिस ने सुनसान क्षेत्र में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 नवंबर 2025 को एक फरियादिया ने थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि केट रोड स्थित सुनसान इलाके में एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उनके साथ छेड़खानी की और अभद्र टिप्पणी करते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 631/25 धारा 75(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा एवं एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना राऊ पुलिस ने जांच तेज की।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की।
दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध एक्टिवा चालक केट रोड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

