दुष्कर्म के आरोपी मंगल राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

  • Share on :

 शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुये दुष्कर्म के अपराध क्रमांक 414/2026 में दुष्कर्म के आरोपी मंगल राठौर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं आरोपी को जेल भेजा गया।
दिनांक 27.05.26 को फरियादिया ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट लेख करायी कि वह दिनांक 26.05.26 को घर पर अकेली थी तभी आरोपी मंगल राठौर उसके घर में घुस आया और फरियादिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार (दुष्कर्म) किया जो फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अप.क्र. 414/26 धारा 331(2), 64 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आदेशित किया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाया गयी।
दिनांक 18.07.26 को प्रकरण के आरोपी को मनियर पार्क के पास होने की सूचना प्राप्त हुयी जो टीम को मनियर पार्क तरफ रवाना किया जहाँ प्रकरण का आरोपी मंगल राठौर पुत्र हरीसिंह राठौर उम्र 30 साल नि0 मनियर का मिला जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे पुलिस व्दारा घेरकर पकडा बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट बनने से आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि० पूजा घुरैया, प्र.आर. 23 गजेन्द्र चौहान, आर. दीपक तिवारी, आर. दर्शन सिंह, आर. बृजेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही।

शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper