इंदौर में मनी राम दीपावली, पटाखे फूटे और दीपों से घर आंगन जगमगाए

  • Share on :

इंदौर। दो माह बाद इंदौर में फिर दीपावली बनी। घरों के आगे रंगोली सजी, पटाखे फूटे और दीपों से घर आंगन जगमगाए। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ प्रसंग को लोगों ने उत्सव की तरह मनाया। परंपरागत परिधान पहनकर लोगों ने एक दूसरे को राम दीवाली की बधाई दी और खूब पटाखे छोड़े। 
इंदौर के पुराने क्षेत्र राजवाड़ा, मल्हारगंज, लोधीपुरा, बियाबानी, नेहरु नगर, पाटनीपुरा जैसे इलाकों की रौनक तो देखने लायक थी। महिलाएं घरों के आंगन में शाम से ही रंगोली बनाने में व्यस्त हो गई थी। बच्चे फुलझड़ी, अनार, चकरी चलाने के लिए उत्सुक थे। जैसे जैसे अंधेरा गहराने लगा। शहर दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। गली मोहल्लों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहीद पार्क में शाम को सुंदरकांड का पाठ कराया। जिसमें पांच सौ बच्चे शामिल हुए।
बस्तीवासियों के साथ फिर दीपावली मनाई गई। लोधीपुरा की तीन गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घरों पर झिलमिल करती झालरें लटकी थी तो सड़क पर रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाया गया था। लोधी पुरा के उत्सव को देखने के लिए आसपास के लोग भी आए। नंदानगर, र्क्लक काॅलोनी में भी अच्छी और बड़ी रंगोली बनाने की होड़ लगी थी। पूरे शहर मे दीपावली जैसा माहौल था। पिछली दीपावली 10 नवंबर को मनी और दो माह बाद फिर प्रमु श्रीराम ने शहरवासियों को दीपावली मनाने का मौका दिया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper