पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने खोला भारत के पदकों का खाता, वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता

  • Share on :

नई दिल्ली। पेरिस में जारी ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत को पहला पदक निशानेबाजी में मनुभाकर ने दिलाया है। उन्होंने वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर का ये पहला पदक ओलंपिक खेलों में है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मनु भाकर की तारीफ की और कहा कि आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने निशानेबाज मनु भाकर को पदक जीतने की बधाई देते हुए लिखा, "पदक तालिका में खाता खोलना और वह भी निशानेबाजी में! बधाई हो, मनुभाकर, पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए। टोक्यो में दिल टूटने के बाद, आपने Paris ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए अपार शक्ति और दृढ़ संकल्प दिखाया है, और भारत को गौरवान्वित किया है।" 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper