दिल्ली में 20 मार्च रहा साल का सबसे गर्म दिन

  • Share on :

नई दिल्ली.  दिल्ली में 20 मार्च को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी के बाद से दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 14 मार्च को 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में और बढ़त देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आशिंकतौर पर बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार (22 मार्च) की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. शनिवार और रविवार को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. शनिवार (23 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, रविवार (24 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में आज यानी 21 मार्च को सुबह 08 बजे के करीब एक्यूआई 177 रिकॉर्ड किया गया. जवहारलाल नेहरू स्टेडियम इलाके में AQI 167 दर्ज किया गया. नरेला में AQI 157 दर्ज किया गया. आरके पुरम में एक्यूआई 159 दर्ज किया गया. 
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper