पिपलिया बुजुर्ग में राजपूत समाज का विवाह सम्मेलन संपन्न

  • Share on :

 

10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

दीपक तोमर जिला ब्योरो चीफ 

मंडलेश्वर। बुधवार कृषि उपज मंडी पिपलिया बुजुर्ग में राजपूत समाज का 25वां सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में पंडित राधेश्याम बर्वे द्वारा वैदिक पद्धति से 10 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। पिपलिया बुजुर्ग के युवा समाजसेवी पवन सिंह मंडलोई द्वारा दुल्हनों को कन्यादान मैं आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट की गई। आयोजन में बड़ी संख्या समाज जनों द्वारा शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विवाह समिति अध्यक्ष गजराज सिंह पटेल कोटला खेड़ी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में ठाकुर भीम सिंह, सबल सिंह पटेल, कुलदीप सिंह करणी सेना जिला अध्यक्ष, राजपूत समाज महिला जिला अध्यक्ष करुणा तंवर,क्षत्रिय राजपूत समाज संगठन  तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान बाबू सिंह पटेल, सरदार सिंह गोड़, सुमेर सिंह तंवर, रणजीत सिंह सोलंकी,राकेश सिंह सोलंकी, चैन सिंह मंडलोई, दगड़ु सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह मंडलोई,भादर सिंह पटेल, खुमान सिंह ,गज्जू पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल,सुरेंद्र सिंह तोमर, रामचंद्र पटेल सुनील सोलंकी ,नरेंद्र सोलंकीआदि समाज जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह तंवर द्वारा किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper