ख्वाजा उस्मान हारुनी कमेटी द्वारा 10 जोड़ों का निकाह संपन्न शहर काजी ने की दुआ
आज ख्वाजा उस्मान हारुनी कमेटी के अध्यक्ष सलीम लाइक ने बताया कि कमेटी द्वारा पिछले 20 वर्षों से निशुल्क शादी समारोह आयोजित किया जा रहा है इस मौके पर आज 10 जोड़ों का निकाह कार्यक्रम ख्वाजा उस्मान हारुनी कमेटी द्वारा संपन्न कराया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि इंदौर शहर के शहर काजी इशरत अली साहब मुफ्ती अहमद यार खा हाफिज अनवर साहब एवं संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस मौके पर डॉक्टर काजी इशरत अली ने कहा कि सलीम लाइक साहब पिछले 20 वर्ष से निशुल्क शादी करवा कर यह संदेश दे रहे हैं कि ऐसी शादी होने से मध्यम परिवार को काफी मदद मिलती है साथ ही दूल्हा दुल्हन को भी समझाइश दी गई कि किसी प्रकार से भी घर मे आपसे मन मुटाव नहीं होना चाहिए ऐसी कभी स्थिति बनती है तो हमारे पास आए पुलिस थानों पर कानूनी कार्रवाई न करें हम इसका बैठकर अच्छा हल निकालेंगे इस मौके पर कमेटी के मुख्य रूप से अध्यक्ष सलीम लाइक पार्षद अयाज बैग अनवर देहलवी मंजूर अहमद फारूक भाई साजिद रॉयल शकील अता राजिक देहलवी अब्दुल वहाब मुस्ताक बाबा वारसी आसिफ भाई शाहनवाज भाई सुफियान मेमन रियाज खान शाहिद देहलवी रियाज कादरी मोहम्मद परवेज सलमान लाइक तारीख इकबाल सोहेल पठान मुकेश बजाज रिहान अंसारी आदि लोग मौजूद थे सभी ने खुशी जाहिर करते हुए समाज में अपील की है कि हमेशा इस तरह की शादी होने से गरीब मध्यम वर्ग के लोगों को काफी सहयोग और मदद मिलती है ऐसे कार्य सभी लोगों को मिलकर करना चाहिए।

