करैरा में खुले विद्युत ट्रांसफार्मर बने खतरा, पांच बंदरों की मौत का दावा
मुख्य सड़कों और डिवाइडरों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद, हादसे की आशंका से न...
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बड़ा बम धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की संभावना है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक क्वेटा में फ्रंटियर कोर के हेडक्वार्टर के गेट के ही पास रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका हुआ। इसमें ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए और आसपास आग लग गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक के पास खड़े कई वाहनों में भी आग लग गई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई