नागपुर में बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 15 मजदूरों की मौत, 18 से ज्यादा घायल
नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल स्थित बारूद कंपनी में विस्फोट हो गया. जिससे 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसका नाम SBL एनर्जी है. कंपनी में बारूद बनाने का काम हो रहा था.
नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि कंपनी में बारूद बनाने का काम चल रहा था. तभी विस्फोट हो गया. जिससे 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है. जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है.
काकीनाडा सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सात मरीज लाए गए हैं, जो 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं. सभी का उपचार जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण हुए इस विस्फोट की वजह की जांच की जा रही है.
विस्फोट के समय पटाखा इकाई में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे. हादसे के बाद घटनास्थल से आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सूर्या फायरवर्क्स में काम करने वाले श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि काकीनाडा जिले के वेटलपालेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट अत्यंत पीड़ादायक है.
साभार आज तक

