गांधी जयंती पर शारदा टेकरी में हुआ वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • Share on :

 ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश 
 डिण्डौरी, 02 अक्टूबर 2026 
       राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन शारदा टेकरी परिसर, डिण्डौरी में किया गया। कार्यक्रम में वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली विस्तार का संदेश दिया गया। इस दौरान आम, आंवला, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
           कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, वन मंडलाधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, प्रशिक्षु आईएफएस श्री अपूर्व सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू नेताम,  रेड क्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उपवन मंडल अधिकारी गाड़ासरई एवं डिण्डौरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी डिण्डौरी सहित वन विभाग का समस्त स्टाफ, स्थानीय नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की।
        इस अवसर पर उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सभी ने पौधरोपण को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया।
शिवम् प्रजापति डिंडोरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper