मथुरा पुलिस की सख्ती: अफवाह फैलाने वाले 13 दबोचे, सीसीटीवी से हो रही उपद्रवियों की पहचान

  • Share on :

मथुरा. मथुरा में कल सड़क हादसे में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस दौरान घायल ट्रक चालक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. कोसीकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात ये घटना हुई. पुलिस का कहना है कि घने कोहरे के बीच दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद फैली अफवाहों ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया था. अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस ने 13 गिरफ्तारियां की हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना पूरी तरह से एक सड़क दुर्घटना थी, जो कोहरे के कारण हुई. लेकिन हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे गौतस्करी से जोड़कर अफवाह फैलानी शुरू कर दी. देखते ही देखते यह मामला तूल पकड़ गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई.
अफवाहों के चलते कुछ लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव भी किया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी. इस मामले में थाना छाता क्षेत्र में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अन्य उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी.
जांच में यह भी सामने आया कि मथुरा के बाहर का रहने वाला दक्ष चौधरी अपने तीन साथियों के साथ फरसा बाबा के आश्रम पहुंचा था और वहां पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्ष चौधरी और उसके तीन साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper