महापौर द्वारा वार्ड 4 का निरीक्षण, मेट्रो कार्यों के संबंध में दिए निर्देश

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड क्रमांक 4 का निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि इंदौर में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और शहर ‘टेंपो सिटी’ से ‘मेट्रो सिटी’ की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भविष्य में शहरवासियों को अंडरग्राउंड मेट्रो का अनुभव भी मिलेगा।
मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कॉलोनियों में पानी और ड्रेनेज लाइनों को लेकर उत्पन्न हो रही चिंताओं पर ध्यान देते हुए महापौर ने एयरपोर्ट रोड स्थित अंडरग्राउंड मेट्रो कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुविधाओं से जुड़ी लाइनों को किसी भी स्थिति में नुकसान न पहुंचे और यदि कोई क्षति होती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए, ताकि विशेषकर वर्षा ऋतु में नागरिकों को परेशानी न हो।
मौके पर ही मेट्रो अधिकारियों को बुलाकर कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पाइपलाइन या अन्य तकनीकी समस्या आने पर तुरंत सुधार कार्य कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper