स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे गरिमामय वातावरण के बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा निगम परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, महापौर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, गोविंद चावला, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं डब्बू रजक, उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र नायकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन निगम परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता हुआ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं आभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मृदुल मिश्रा, मोना करेरा, जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उत्साहजनक मौजूदगी रही।

