हूती हमलों के बीच मक्का रक्षा गठबंधन सक्रिय: सऊदी अरब में होगी पाक और तुर्की के सैनिकों की तैनाती

  • Share on :

नई दिल्ली. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने हूती हमलों के बीच मक्का रक्षा गठबंधन को सक्रिय कर दिया है. रियाद में हुई गठबंधन की आपात बैठक में तीनों देशों ने सामूहिक रक्षा की अपनी प्रतिबद्धताओं को तुरंत लागू करने पर सहमति जताई. इसके तहत तय सैन्य बलों और दूसरी सुरक्षा क्षमताओं को मंजूर व्यवस्था और तीनों देशों के कानूनों के मुताबिक जल्द सऊदी अरब में तैनात किया जाएगा.
बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि तीनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे की सामूहिक सुरक्षा का अहम हिस्सा है. सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने कहा कि गठबंधन की स्ट्रैटेजिक पॉलिटिकल एंड डिफेंस कमेटी ने हालिया हूती हमलों के जवाब में सामूहिक निवारक कदम यानी कलेक्टिव डिटरेंस मेजर्स को सक्रिय करने पर सहमति जताई है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper