मेरठ कांड जैसी दरिंदगी: कुरुक्षेत्र में पत्नी ने पति का पेट चीरकर निकाले अंग, कट्टे में भरकर पहली मंजिल से कूदी
अयोध्या। जैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई।
एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है।
लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी।
साभार अमर उजाला

