ग्राम पंचायत चांड़ा में 12 अक्टूबर को मेगा अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन
मेगा अवेयरनेस ड्राइव में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला
डिंडौरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत चांड़ा में मेगा अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।
मेगा अवेयरनेस ड्राइव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी द्वारा युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, विभिन्न योजनाओं तथा रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों से मेगा अवेयरनेस ड्राइव एवं युवा संगम रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि उन्हें विधिक सेवाओं के साथ-साथ रोजगार एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का लाभ मिल सके।
शिवम प्रजापति

