आंगन मिलन सेवा के प्रथम दिवस पर दिया स्वच्छता का संदेश
डिंडौरी । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के निर्देशन में संकल्प सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा के प्रथम दिवस पर बजाग, करंजिया एवं समनापुर क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता से पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों पर हितग्राहियों के साथ जनप्रतिनिधियों का संवाद एवं सहभागिता सुनिश्चित की गई।
2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर विशेष रूप से जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों, परियोजना कार्यालयों एवं संबंधित शासकीय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, हितग्राही महिलाओं, बच्चों तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
शिवम् प्रजापति डिंडोरी

