नवरात्रि पर्व पर दिया भक्ति और नशामुक्ति का संदेश

  • Share on :

इंदौर। मालवा मिल स्थित नई जीवन की फेल, श्मशान घाट के पीछे निवासरत रविदास जी महाराज उर्फ रवि बोरासी गुरु महाराज ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना, नौ दिनों की सेवा, ज्योत-जवारे की स्थापना से लेकर विसर्जन तक की धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
रविदास जी महाराज ने इस पावन अवसर पर धर्म, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देते हुए समाज के लोगों से बुराइयों से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
रणजीत टाइम्स न्यूज़ चैनल की ओर से सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper