मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई... मिलेगी गर्मी से राहत

  • Share on :

नई दिल्ली। कभी 36 तो कभी 39 और 40 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी झेल रहे राज्यों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावनाएं जता दी हैं। बारिश का दौर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को तपन से राहत दे सकती है। इधर, राजधानी दिल्ली में भी तापमान तेजी से बढ़ने के आसार हैं।
गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में सोमवार यानी 8 अप्रैल को ऐसे मौसम की संभावनाएं हैं। 9 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।
भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में भी 10 अप्रैल तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि 11 से 17 अप्रैल के बीच बारिश की गतिविधियों के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे या आसपास रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper