मौसम विभाग ने जारी की अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

  • Share on :

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मॉनसून भारी बारिश देकर विदाई कर रहा है। मौसम विभाग ने आज से अगले पांच दिन कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज कई स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में बादलों के आवरण के साथ मौसम खुशनुमा रहेगा। वहीं, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में मॉनसून की विदाई से पहले बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यहां  कई जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 
सम विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य और पश्चिमी भारत के हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना कम है।
आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। उधर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। यहां हालांकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं, उप-हिमालयी राज्यों पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि 10 अक्टूबर से बारिश की संभावना जताई गई है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को आसमान साफ रहा और लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मध्यम हवाओं और आकाश साफ होने से प्रदूषण में कमी जरूर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper